फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में गौतम अडाणी टॉप पर business by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 नई दिल्ली। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने 2022 के लिए 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स इंडिया की मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर की उछाल के साथ 800 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 385 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स इंडिया 2022 की ताजा सूची के मुताबिक गौतम अडानी पहले स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी को दूसरा स्थान मिला है। सूची के अनुसार भारत के 10 सबसे अमीर लोगों के पास 385 अरब डॉलर की दौलत है, जिसमें पहले स्थान पर काबिज भारतीय धनकुबेर के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स