दिग्विजय ने चुनावी जंग को ‘कांग्रेस बनाम सिंधिया’ का रूप देते हुए अपने दांव में सिंधिया कैंप को उलझा लिया Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 दिग्विजय यह संदेश देना चाहते हैं कि सिंधिया के ही कारण कमलनाथ सरकार गिरी और उनके धोखे का बदला लेने का समय आ गया है भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया को किस तरह अपने गांव में उलझा लिया है बता रहे हैं नई दुनिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के माध्यम से धनंजय प्रताप सिंह। रिपोर्ट के प्रमुख अंश प्रस्तुत हैं - मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान कि ‘हे महाकाल, दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हो’ से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने चुनावी जंग को ‘कांग्रेस बनाम सिंधिया’ का रूप देते हुए अपने दांव में सिंधिया कैंप को उलझा लिया
भोपाल में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान परिवार में मौत को गले लगाया Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया भोपाल - कभी पुलिस की दहशत में तो कभी बेरोजगारी और कर्ज के बोझ तले दबकर परिवारों का मौत को गले लगाने का सिलसिला मध्यप्रदेश में बदस्तूर जारी है। अब भोपाल से एक दुख भरी खबर आई है कि एक परिवार ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया। शोर बाहर न जाए इसलिए पत्नी और बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यह व्यक्ति काम न होने के चलते लंबे समय से परेशान था। जिसकी वजह
कांग्रेस के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद MP Nation by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 भोपाल - प्रदेश भर के जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारियोें और सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आहूत की गई है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश भर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
प्रदेश में 60 लाख युवा बेरोजगार, युवाओं का भविष्य अंधकारमय, रोजगार देने के नाम पर सरकार विफल: अभिनव बरोलिया MP by mpeditor - December 21, 2022December 21, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा है कि मप्र की शिवराज सिंह चौहान की सरकार रोजगार देने के नाम पर पूरी तरह विफल है। भाजपा सरकार प्रदेश भर में रोजगार मेले लगाकर शिक्षित युवाओं को रोजगार देने के नाम पर करोड़ों रूपये सरकारी खजाने से व्यय कर अपनी झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई हैं, लेकिन धरातल पर युवाओं को को लूटा ही जा रहा है। यदि किसी युवा को रोजगार मेले में रोजगार मिलता भी है तो 2 से 3 हजार रूपये देने की बात सामने आती है, इतनी राशि मंे उनका आने-जाने का खर्च भी नहीं निकल पाता और वे हताश होकर रोजगार छोड़ देते हैं। श्री बरोलिया ने कहा कि युवाओं के पास न नौकरी
आईडीबीआई बैंक के खरीदारों को टैक्स मानदंडों में छूट दे सकती है सरकार business by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 नई दिल्ली। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने वाली कंपनी को कुछ टैक्स मानदंडों में छूट की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईडीबीआई बैंक की बिक्री के लिए बोली की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद बोलीदाताओं को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। सरकार ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए बोलियां दाखिल करने की समय-सीमा को एक बार और बढ़ाकर 7 जनवरी, 2023 कर दी है।रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय इसके लिए टैक्स के किसी एक खंड में ढील देने की संभावना तलाश रहा है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक के खरीदार को शेयर की कीमत अंतिम बोली के बाद बढ़ने की स्थिति
नौकरशाह संविधान के अनुरूप आचरण करें,सरकार के चाटुकार न बनें Politics by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण में यूरिया खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। साथ ही कांग्रेस ने सवाल साधते हुए पूछा है कि आखिर जमाखोरों के सामने सरकार आत्मसमर्पित क्यों हो गई है? प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आखिरकार क्या कारण है कि किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान द्वारा यूरिया खाद के संकट को लेकर अलसुबह ली गई तीन वर्चुअल बैठकों और इनमें अधिकारियों को दिये गये स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी क्यों है?
लाड़ली लक्ष्मियों के नाम पर वाटिकाएं और पथ बनाने की बजाय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार: केके मिश्रा Politics by mpeditor - November 2, 2022November 2, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने राज्योत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हर जिले में लाड़ली लक्ष्मियों के नाम पर वाटिकाएं और पथ बनाये जाने को मामा की महज राजनैतिक नौटंकी बताया है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि मौजूदा हालातों में लाड़ली लक्ष्मियों को वास्तव में सम्मान की निगाह से देखना चाहते हैं तो इस विषयक नाकाम सरकार और अपराधियों से लाड़लियों की सुरक्षा की गारंटी का प्रबंध सुनिश्चित करें और वे यह भी स्पष्ट करें कि हाल ही में भोपाल, खंडवा, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, गुना, शिवपुरी सहित अन्य जिलों में मासूम लाड़ली लक्ष्मियों के साथ दुष्कर्म/ गैंगरेप की घटनाओं के बाद लाड़ली लक्ष्मियां जिन-जिन अस्पतालों में स्थिर हालातों में कराह रही हैं, उन
कांग्रेस का तंज, महंगाई अपार-जनता बेहाल, सरकार भ्रष्टाचार की उगाई से मालामाल Politics by mpeditor - October 1, 2022October 1, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और इस महंगाई की मार से गरीब और मध्यम वर्गीय जनता बेहाल है। लगातार बढ़ रही महंगाई से प्रदेश की जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है और इससे आत्महत्याएं, चोरी-डकैती, अपहरण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियां बेलगाम बढ़ती जा रही है। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता बरोलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोयला ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर बिजली खपत पर पर उपभोक्ताओं से ज्यादा राशि वसूली जायेगी, जिससे जनता पर महंगी बिजली का करंट लगेगा। राज्य सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को नवरात्र के पावन पर्व
कमलनाथ का तंज, खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की कोई चिंता नहीं Politics by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में लंपी वायरस की चपेट में आने से हो रही गायों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की आज यह स्थिति है। सरकार के तमाम दावे व घोषणाएँ सिर्फ़ कागजी साबित हो रहे हैं। कमलनाथ ने एक बाद एक लगातार ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा ‘मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संक्रमण से बचे अन्य जिले भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। संक्रमित पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, गौवंश की मौत का
सरकार की नाक के नीचे फल फूल रहा है बच्चियों को बेचने का कारोबार: डॉ. गोविंद सिंह MP by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने एक कार्यक्रम में बड़ा चौकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अवैध शराब बनाकर बेचने वालों को जब पुलिस पकड़ती है तो पुलिस से छुड़ाने के लिए वे अपनी बच्चियों को बेचकर पुलिस को पैसा देते हैं, तब कहीं पुलिस उन्हें छोड़ती है। इसलिए छोटे बच्चों को उन्होंने गोद लिया है और उनका पालन पोषण करती हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि भोपाल की सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान जो रहस्य उजागर किया है, वह काफी चौकाने वाला है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि तीन गांवों के लगभग सौ बच्चों को उन्होंने