ग्वालियर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके MP by mpeditor - November 9, 2022November 9, 20220 ग्वालियर। दिल्ली-एनसीआर, उत्तप्रदेश के साथ-साथ मंगलवार की रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रात करीब 1.57 बजे ग्वालियर में कई स्थानों पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गोविंदपुरी स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बाहर लोग अपने अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ काफी देर तक खड़े रहे। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के कालूकेति से दो किमी दूर बताया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ मप्र के ग्वालियर शहर में देखने को मिला। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 की पुष्टि की है। स्थानीय
ग्वालियर में लोडिंग वाहन और ऑटो की टक्कर, चार लोगों की मौत MP by mpeditor - October 19, 2022October 19, 20220 ग्वालियर। जिले के आंतरी थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर ग्राम मकौड़ा के पास बुधवार दोपहर लोडिंग वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो से ग्वालियर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिछोर के रावतपुर निवासी नफीसा बेगम (45), अपने बेटे समी उल्ला खान (18), बहन समीना बेगम (30) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर आंतरी थाना क्षेत्र में ग्राम मकौड़ा के पास इनके
ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा रात का पारा weather by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 ग्वालियर। मंगलवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा। रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच टिका हुआ है। ग्वालियर के गगन में बीते रविवार को आंशिक बादल थे, जबकि सोमवार को मौसम शुष्क रहा। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षाोभ