राजस्व मंत्री द्वारा जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत की जांच हेतु कांग्रेस ने बनायी समिति MP by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री गोविन्दसिंह राजपूत व उनके परिजनों के द्वारा किसानों व कर्मचारियों की जमीनों पर अवैधानिक तरीके से कब्जा करने संबंधी शिकायतें प्रदेश कांग्रेस को प्राप्त हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इन शिकायतों की वस्तुस्थिति जानने हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। कमलनाथ ने समिति के सदस्यों से कहा है कि वे शीघ्र ही सागर जिले का संयुक्त रूप से दौरा कर वस्तु स्थिति से हों और अपनी संयुक्त रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को प्रस्तुत करें। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट सैय्यद साजिद अली को समिति का अध्यक्ष बनाया