देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.9 अरब डॉलर पर business by mpeditor - January 7, 2023January 7, 20230 नई दिल्ली/मुंबई। आर्थिक र्मोचे पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते 23 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 30 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मु्द्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.9 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 30.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 498.2 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, इस अवधि में स्वर्ण भंडार का