कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री पर लगाया शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप Politics by mpeditor - August 19, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह पर मराठा गौरव शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बेमन से माल्यार्पण कर भारत माता की जय नारे रुकवाए। उन्होंने इस रवैए की कड़ा निदा करते हुए कहा है कि इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगने चाहिए। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों छिंदवाड़ा जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। वे गुरुवार को सौंसर पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनसे छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण करने का निवेदन किया तो उन्होंने कहा कि ये मेरे प्रोटोकॉल में नहीं। कमनलाथ