पंजाब कांग्रेस पर से ”बादल” छंट गए हैं : जयराम रमेश Nation by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इससे राज्य जुड़ी पार्टी इकाई पर से बादल छंट गए हैं। रमेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी बनाई। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पार्टी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया था। मनप्रीत जब 60 हजार से अधिक वोटों से हार गए तो वह 10 महीनों तक गायब रहे और भाजपा में शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत सिंह
जयराम रमेश का आरोप, मंत्री पद और बंगला चाहते थे सिंधिया इसलिए छोड़ी कांग्रेस Politics by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 उज्जैन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथियों को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है। इसके बावजूद कांग्रेसियों द्वारा उन पर टीका टिप्पणी किए जाने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सिंधिया पर आरोप लगाया है कि सिंधिया मंत्री पद और बंगला चाहते थे, इसलिए कांग्रेस छोड़ी। भारत जोड़ो यात्रा के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने कहा है कि सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी थी, क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग में सरकारी बंगला लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के लिए सिंधिया की ओर से जो कर्जमाफी न होने और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की वजह बताई गई हैं, वो सिर्फ बहाना