जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगर ने फैंस को खुद बताया हेल्थ अपडेट Entertainment by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे ,जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोटें लगी हैं। उन्हें मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। जुबिन नौटियाल के घायल होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। इसकी जानकारी खुद जुबिन ने सोशल मीडिया के