मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की Politics Uncategorized by mpeditor - April 27, 2023April 28, 20230 डिंडौरी में युवतियों का प्रेगनेंसी टेस्ट महिलाओं की निजता और उनके मौलिक अधिकारों का हनन - कमलनाथ भोपाल - मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में 22 अप्रैल, 2023 को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कार्यक्रम के लिए मेडिकल टेस्ट के नाम पर सैकड़ों युवतियों के प्रेगनेंसी टेस्ट कराये गये मध्यप्रदेश सरकार का यह कृत्य महिलाओं की निजता और उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। साथ ही महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर इस तरह अपमानित करना नारी अस्मिता और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा को उक्त संबंध में पत्र लिखकर मामले की उच्च
भोपाल में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान परिवार में मौत को गले लगाया Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया भोपाल - कभी पुलिस की दहशत में तो कभी बेरोजगारी और कर्ज के बोझ तले दबकर परिवारों का मौत को गले लगाने का सिलसिला मध्यप्रदेश में बदस्तूर जारी है। अब भोपाल से एक दुख भरी खबर आई है कि एक परिवार ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया। शोर बाहर न जाए इसलिए पत्नी और बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यह व्यक्ति काम न होने के चलते लंबे समय से परेशान था। जिसकी वजह
कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन, बगैर मांगे मिलेगा मानदेय MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने पुजारियों को आश्वासन दिया है कि उनको बगैर मांगे मानदेय मिलेगा। कमलनाथ ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुजारियों के मानदेय पर फैसला लेगी। भोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हम धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। कमलनाथ ने रविवार को भोपाल में पीसीसी में आयोजित धर्म संवाद कार्यक्रम में सवाल उठाया कि जब हम मंदिर जाते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? ज्ञात रहे कि रविवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के दफ्तर में धर्म संवाद का कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेशभर के मठ, मंदिरों के
कांग्रेस के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद MP Nation by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 भोपाल - प्रदेश भर के जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारियोें और सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आहूत की गई है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश भर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
सिंधिया और भाजपा ने छोड़ा साथ, बीजेपी नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ News Politics by mpeditor - March 30, 2023March 30, 20230 कमलनाथ अशोकनगर गुना जिले के धाकड़ नेता और तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय राव देशराज यादव के बेटे यादवेंद्र यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस की सदस्यता ले ली. बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह , अरुण यादव, जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया की मौजूदगी में यादवेंद्र यादव और उनके समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.इससे पहले यादवेंद्र यादव अशोकनगर से शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा काफिला लेकर पीसीसी दफ्तर पहुंचे और भाजपा पर जमकर बरसे. यादवेंद्र यादव के पिता स्व. राव देशराज सिंह यादव मुंगवाली से तीन बार विधायक रहे। मेरे पिता ने भाजपा को खड़ा करने में बहुत मदद की। यादवेंद्र ने पीसीसी में कहा कि मैं, मेरी पत्नी और मां वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य
कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह में करेंगे युवाओं की सीधी भर्ती: कमलनाथ News by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं से बड़ा वादा किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह के अंदर सरकारी रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने का वादा किया है। इसके साथ ही कमलनाथ ने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘आज मध्यप्रदेश का युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नित नए घोटाले हो रहे हैं, परीक्षाओं के परिणाम वर्षों तक जारी नही हो
कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति को लेकर शिवराज सरकार से की बड़ी मांग Politics by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से मैदान में डटे हुए है। कमलनाथ चुनावों में वोटों के लिए विभिन्न विभागोंं के कर्मचारियों को साधने के लिए उनके मामलों पर मुखर होकर उठा रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब कमलनाथ ने सरकार से महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि ‘महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने का काम हमने किया था। लेकिन शिवराज सरकार ने नई नियुक्तियों में पहले से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के
वर्तमान सरकार पुलिस और कर्मचारियों पर दबावबनाकर काम करवा रही है: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 11, 2023January 11, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अधिकारी/ कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग विषय आते हैं अलग-अलग मुद्दे आते हैं परंतु आज जो चुनाव सामने होंगें वह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, ऐसी चुनौती आपके जीवन में कभी नहीं आई होगी, एक चुनौती हमारे संविधान और संस्कृति को बचाने की भी है। हमें तय करना होगा कि हम आने वाली पीढ़ियों को कैसा भविष्य सौंपना चाहते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान और संस्कृति के रक्षक बने। बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान गलत हाथों में चला जाएगा तो उसका क्या परिणाम होगा? संवैधानिक
अजा-अजा का प्रभाव 150 सीटों पर है, कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 10, 2023January 10, 20230 भोपाल। आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश का संविधान बनाने की जिम्मेदारी उठाई, बाबा साहब अंबेडकर के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी, कि इतनी भाषाएं, इतनी जातियां इतने धर्म, इतने वर्ग इस देश में हैं, सबको कैसे संविधान में समाहित करें, वहीं अजा-अजजा वर्ग को समान अधिकार कैसे मिल सकें। लेकिन उन्होंने बड़ी ही सूझबूझ से देश का संविधान बनाया और सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। बाबा साहेब का संविधान भारत का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का संविधान है और कई देशों ने हमारे देश के संविधान की नकल की। जब हम संविधान बात करते हैं तो बाबा साहब ने तो एक अच्छा संविधान तो बना दिया, परंतु यह संविधान
कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं को सौंपी मप्र कांग्रेस में कार्य की जिम्मेदारी MP by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में संगठन को गति और सुचारू रूप से संचालन के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर को वरिष्ठ नेताओं से समन्वय, संपूर्ण मॉनिटरिंग, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रशासन, मंडलम-सेक्टर कार्य की मॉनिटरिंग, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन को जिला प्रभारियों से समन्वय और मंडलम-सेक्टर कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है। सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जोशी को बाल कांग्रेस, वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य, शोभा ओझा को मोर्चा संगठन प्रभारी, जे.पी. धनोपिया को मप्र कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी के अतिरिक्त चुनाव आयोग से संबंधित कार्य, विधिक कार्य,