अफ्रीका से चीते आ सकते हैं, किसानों के खेत में यूरिया नहीं आ सकता: कुणाल चौधरी Politics by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति यह है कि किसान अपनी लहसुन और प्याज की फसल 50 पैसे प्रति किलो के भाव पर बेचने के लिए मजबूर हैं। किसान अपने खून पसीने से उगाई हुई फसल को नदी नालों में बहा रहा है। यही नहीं उनका मंड़ी तक आने का किराया तक नहीं निकलने के कारण और उचित मूल्य न मिलने पर किसान अपनी प्यास-लहसुन मंडियों में ही छोडक़र जा रहे हैं। मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। लहसुन-प्याज की बोरियां लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। कुणाल चौधरी ने प्रदेश के लहसुन एवं प्याज की खेती करने