धोनी के नेतृत्व में आज ही के दिन 15 साल पहले टीम इंडिया ने रचा था इतिहास Sports by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 15 साल पहले आज ही के दिन 24 सितंबर 2007 को भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय तब लिखा गया जब महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन टीम इंडिया ने एक अरब भारतीय प्रशंसकों का दिल जीतते हुए आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 2007 विश्व कप की जीत 1983 के आईसीसी पुरुष विश्व कप के बाद से भारत की पहली बड़ी सीमित ओवरों की ट्रॉफी थी। यह मैच, जो दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला गया था, आईसीसी टूर्नामेंट का अब तक के सबसे बड़ा