शहर में अलाव जलाने की भी व्यवस्था नहीं, गरीब खुले आसमान के नीच ठंड में रात गुजारने को मजबूर : विभा पटेल Politics by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि भोपाल में शीतलहर की स्थिति से ठिठुरन बढ़ रही है। इसके बाद भी भोपाल नगर निगम ने अब तक वंचित वर्ग, निराश्रितों और गरीबों को राहत देने के उद्देश्य से सर्दी से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं किए हैं। यही नहीं शहर के रैन बसेरों की हालत भी बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस बार सर्दी को लेकर अस्थायी रैन बसेरा बनाने की भी व्यवस्था ही नहीं की है, न ही ऐसे कोई आदेश जारी हुए हैं और न ही कोई हेल्पलाइन नंबर अब तक जारी हुए हैं, जिससे वंचित वर्ग को सुविधा मिल सके। इतना ही नहीं