भारत को बड़ा झटका, वेल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए हार्दिक सिंह Sports by mpeditor - January 16, 2023January 16, 20230 मेलबर्न। हॉकी विश्व कप में वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोटिल हो गए हैं। उनके हैमस्ट्रिंग में चोट है, जिसके कारण वह 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ टीम के आखिरी पूल मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बाकी टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता पर भी गंभीर सवालिया निशान लग गया है। हार्दिक का रविवार रात एमआरआई किया गया था। हार्दिक ने स्पेन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया था, लेकिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान चौथे क्वार्टर में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। यह मैच गोलरहित ड्रा रहा था। भारत ने स्पेन पर 2-0 की जीत के साथ अपने