‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री Politics by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरूवार से प्रदेश भर में निकाली जा रही 1464 किलोमीटर की पदयात्रा को प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। पवन कुमार पटेल ने ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन’’ राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संदेश यात्रा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर संविधान की रक्षा, देश में बढ़ रही भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मजदूरों व आम जनता पर हो रहे अत्याचार व समाज में व्याप्त डर के खिलाफ सभी को जोडऩे का एक प्रयास है।उन्होंने बताया कि इस