राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे नीरज चोपड़ा Sports by mpeditor - September 10, 2022September 10, 20220 नई दिल्ली। भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे, हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने देश के प्रतिष्ठित एथलीटों का इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के छह शहरों में होना है। नीरज को अगले साल आने वाली कठिन चुनौतियों के लिए आराम करना महत्वपूर्ण है। वर्तमान सीज़न में नीरज ने यूजीन में विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता प्रतिष्ठित डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज ने कहा, “वर्ष की शुरुआत में मेरे कार्यक्रम के अनुसार, डायमंड लीग सीजन की मेरी आखिरी प्रतियोगिता थी। मैं इस समय के आसपास एशियाई खेलों में भाग लेता लेकिन वह स्थगित कर
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास Sports by mpeditor - August 27, 20220 लुसाने। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग मीट में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की। चोपड़ा लुसाने में जीत के साथ ही प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इस जीत के साथ ही नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगा। उन्होंने अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर का थ्रो और दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने तीसरा प्रयास छोड़ दिया और चौथे प्रयास में फाउल किया। इसके बाद अपना पांचवां प्रयास छोड़