भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच बारिश के कारण रद्द Sports by mpeditor - November 27, 2022November 27, 20220 हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। हैमिल्टन में हुए इस मुकाबले में 12.5 ओवर का खेल ही हो पाया, जिसमें भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 गेंद में 45 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन, बार-बार बारिश के खलल डालने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।इससे पहले बारिश की वजह से टॉस देरी से हुआ। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर का खेल ही खेले था कि फिर से बारिश लौट आई। इसके बाद बारिश रुकने पर
न्यूजीलैंड ने पहले एकदिनी में भारत को 7 विकेट से हराया Sports by mpeditor - November 25, 2022November 25, 20220 ऑकलैंड। टॉम लैथम के बेहतरीन शतकीय पारी और कप्तान केन विलियमसन के शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले एकदिवसीय मैच में भारत को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की एकदिनी शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लैथम ने 104 गेंदों में 19 चौके और 5 छक्के की बदौलत नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने 98 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 94 रन बनाए। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे। 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने सधी
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा Sports by mpeditor - November 20, 2022November 20, 20220 मुम्बई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने न्यूजीलैंड अंडर 19 महिला के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा कर दी है।भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर, तीसरा 01 दिसंबर, चौथा 04 दिसंबर एवं पांचवां मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मुम्बई में खेले जाएंगे। भारत अंडर-19 महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शालोट, तृषा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।
बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच रद्द Sports by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 वेलिंगटन। भारी बारिश के कारण यहां के स्काई स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनों टीमें अब श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगी। वेलिंगटन के समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच शुरू होने वाला था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बारिश तेज होती गई और अंपायरों के पास मैच को रद्द करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रह गया। न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा टी-20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई में रविवार को और मंगलवार को तीसरा टी20 मैच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जाएगा। टी-20 श्रृंखला के बाद, न्यूजीलैंड और भारत 25 नवंबर से शुरू होने
आईसीसी टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराया Sports by mpeditor - November 4, 2022November 4, 20220 एडिलेड। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप ग्रुप 1 के सुपर 12 मुकाबले में आयरलैंड को 35 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। 186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी ने अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई ओर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 68 रन जोड़े। इस साझेदारी को मिचेल सैंटनर ने बालबर्नी को बोल्ड कर तोड़ा। बालबर्नी ने 25 गेंदों में 3 छक्कों की बदौलत 30 रन बनाए। इसके बाद ईश सोढ़ी