ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के असर से गिरा रात का पारा weather by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 ग्वालियर। मंगलवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा। रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच टिका हुआ है। ग्वालियर के गगन में बीते रविवार को आंशिक बादल थे, जबकि सोमवार को मौसम शुष्क रहा। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षाोभ