मप्र के बैतूल में बस हादसा, 40 यात्री घायल MP by mpeditor - December 8, 2022December 8, 20220 मुलताई (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार आधीरात बाद करीब तीन बजे बस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस के मुताबिक यह बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। यह हादसा मुलताई-बैतूल हाइवे पर ससुन्दरा के पास हुआ। एक ट्रक से बस की सीधी टक्कर से हाहाकार मच गया। बताया गया है कि ट्रक गलत दिशा आकर सीधे बस से भिड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां पहुंची एवं घायलों को अस्पताल ले गईं। घायलों में
बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत, कई यात्री घायल News by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 सीधी। जिले में बुधवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ट्रक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सीधी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घटना बहरी थाने के समीप की है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीधी से बनारस जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त