21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति : राहुल गांधी Nation by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है। सबसे अमीर एक फीसदी आबादी के पास हिंदुस्तान का 40 फीसदी धन है। राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 20 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से निकाला था। लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोग और गरीब हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के खिलाफ देश की हुंकार है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि सबसे गरीब 50 फीसदी आबादी का जीएसटी में योगदान 64 फीसदी
संघ और भाजपा के हमलों से मिल रही है सीख : राहुल गांधी Nation by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार लगातार हमलावर है। लेकिन, मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं।राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। आगे राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर Nation by mpeditor - December 24, 2022December 24, 20220 नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दिल्ली में दाखिल हो गई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई है। दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। आज सुबह दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। उसके बाद से ही यात्री दिल्ली में तय कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ रही है। शाम तक यात्री वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट पहुंचेगी।
गुरुग्राम: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को थमाया तिरंगा Nation by mpeditor - December 21, 2022December 21, 20220 गुरुग्राम/नूंह। हरियाणा में प्रवेश करने पर फ्लैग सेरेमनी के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा थमाया। एक तरह से राहुल गांधी ने ऐसा करके भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कद और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को तिरंगा देने लगे। इसी दौरान राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा थमा दिया। भले ही यह राहुल गांधी ने सामान्य तरीके से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झंडा थमाया हो, लेकिन वहां मौजूद कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं शायद यह बात नागवार गुजरी। बाद में तिरंगा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी थामा। तिंरगा सेरेमनी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा सौंपने के बाद इस
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने हांकी बैलगाड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ता सवार हुए Nation by mpeditor - December 11, 2022December 11, 20220 जयपुर। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को सातवां दिन है। आज यात्रा बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से सुबह छह बजे शुरू हुई और 14 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुबह 10 बजे सीएडी कैंपस लबाण पहुंची। यात्रा में राहुल गांधी देसी अंदाज में बैलगाड़ी हांकते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बैलगाड़ी पर कांग्रेस कार्यकर्ता सवार थे। यात्रा का दूसरा फेस दोपहर 3:30 बजे पापरी से शुरू हुआ, जिसका विराम शाम 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर से चार्टर प्लेन में दोनों ही साथ- साथ पहले दिल्ली और फिर शिमला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक नहीं सामाजिक यात्रा: नेता प्रतिपक्ष सिंह Politics by mpeditor - December 5, 2022December 5, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गई है। चुनावी दृष्टि से इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा, इस पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजनीतिक की बजाय सामाजिक यात्रा बताया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर बार सवाल यही आता है कि इस यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा, लेकिन भारत में जिस तरह
आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा Politics by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगर मालवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले में है। काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा महुड़िया बस स्टॉप से शुरू हुई। यात्रा में भाग लेने संगीतकार टीएम कृष्णा शुक्रवार रात को इंदौर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई। रास्ते में भारत जोड़ो यात्रा ने अंकली के पास टी ब्रेक लिया। इससे पहले राहुल गांधी ने विकलांगों से भी मुलाकात की। आज यात्रा में दक्षिण के ख्यात संगीतकार टीएम कृष्णा भी शामिल होंगे। सुबह का ब्रेक 10.30 बजे आमला शिवाय होटल के सामने होगा। शाम 4 बजे यात्रा जैन मंदिर सुसनेर से शुरू
जनाहा गांव से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Politics by mpeditor - December 2, 2022December 2, 20220 आगर मालवा। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रा जनाहा गांव स्थित स्कॉयलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर से रवाना हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। यात्रा 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंच गई है। सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर मालवा जिले के तनोदिया गांव में हुआ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सबसे लंबी दूरी आगर मालवा जिले में ही तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर जिले में 97 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यानी प्रदेश में कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी इसी जिले में होगी। यहां
सुरासा से रवाना हुई राहुल गांधी की यात्रा, आगर मालवा की ओर बढ़ी Politics by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 उज्जैन। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है और यात्रा का 85वां दिन है। गुरुवार सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के पास सुरासा से फ्लैग होस्टिंग के बाद शुरू हुई। यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथों में गुलाब लिए सड़क किनारे खड़े थे। यात्रा आरडी गार्डी कॉलेज के सामने से आगर मालवा की ओर बढ़ गई। गुरुवार की सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक हुआ। घट्टिया क्षेत्र से होती हुई यात्रा नजरपुर पहुंचेगी,
राहुल गांधी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन Politics by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां राहुल गांधी रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। उन्होंने धोती पहनकर महाकाल की पंचामृत अभिषेक पूजन किया। राहुल गांधी करीब 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम किया। साथ ही नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ थे। भारत जोड़ो यात्रा काआज सातवां दिन है। मंगलवार को यात्रा सुबह इंदौर जिले के सांवेर से शुरू होकर ग्राम निरोरा पहुंची, जहां यात्रा ने लंच ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद दोपहर में यात्रा पुनः शुरू होकर जैन तीर्थ तपोभूमि पहुंची, जहां