दोबारा रिलीज हो रही है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने की घोषणा Entertainment by mpeditor - January 18, 2023January 18, 20230 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' वर्ष 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। अब यह फिल्म फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बुधवार को घोषणा की कि द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी (गुरुवार) को फिर से रिलीज होगी। निर्देशक विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि फिल्म 'कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस' के दिन यानी 19 जनवरी फिर से रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप इसे बिग स्क्रीन पर देखने से चूक गए हैं तो बुक करें। आपके टिकट