कमलनाथ ने सरकार से की उचित कीमतों में लहसुन खरीदी की मांग Politics by mpeditor - August 18, 2022August 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में लहसुन उत्पादक किसानों में उचित दाम नहीं मिलने से निराश और आक्रोश में है। लहसुन की शुरुआत से ही कम कीमत रही, जिसके चलते किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। लगातार किसान संगठन बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन खरीद की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सरकार से उचित कीमतों पर लहसुन खरीदी करने की मांग की है। कमलनाथ ने बुधवार को किसानों का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रदेश के लहसुन के किसानों ने अथक परिश्रम से इस बार लहसुन की बंपर फसल पैदा की, लेकिन किसानों को अपना लहसुन मंडियों में 45 पैसे प्रति किलो तक बेचना पड़ रहा है। सरकार की इस