मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मिलेगी ठंड से राहत weather by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश का नौगांव शनिवार-रविवार की रात सबसे ठंडा रहा था। यहां न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रहा था। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में ठंड का जोर रहने और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरा भी रहेगा। प्रदेश के 10 शहरों में रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इंदौर-खंडवा को छोड़ दें, तो प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चढ़ सका। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की बात कही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार यानी नौ जनवरी को प्रदेश के