संघ और भाजपा के हमलों से मिल रही है सीख : राहुल गांधी Nation by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार लगातार हमलावर है। लेकिन, मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं।राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। आगे राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा