कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर खड़गे ने जताया शोक Nation by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख प्रकट किया है।संतोख शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। यहां उन्हें पैदल चलने के दौरान सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खड़गे ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में वह संतोख के परिजनों के साथ हैं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी