लंदन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए सतीश शाह, सोशल मीडिया पर किया खुलासा Entertainment by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 विदेशों में अक्सर भारतीयों के साथ नस्लवाद की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। आम लोगों के साथ-साथ फेमस हस्तियां भी नस्लीय टिप्पणियों का शिकार हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना अभिनेता और अपने कॉमेडी रोल के लिए फेमस एक्टर सतीश शाह के साथ भी हुई है। शाह को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। सतीश शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुद इस घटना का खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि लंदन एयरपोर्ट हीथ्रो के कर्मचारी हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? शाह ने उनकी बातों को जब सुना, तो उन्होंने