तापमान में उतार-चढ़ाव, चार दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड weather by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 भोपाल। राजस्थान पर बने प्रति चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, जिसके चलते रात एवं दिन के तापमान में उतार–चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। दो दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर चार दिसंबर से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हालांकि, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण भोपाल और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अभी तक