कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति को लेकर शिवराज सरकार से की बड़ी मांग Politics by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से मैदान में डटे हुए है। कमलनाथ चुनावों में वोटों के लिए विभिन्न विभागोंं के कर्मचारियों को साधने के लिए उनके मामलों पर मुखर होकर उठा रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब कमलनाथ ने सरकार से महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि ‘महिला एवं बाल विकास विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नई नियुक्ति में वरीयता देने का काम हमने किया था। लेकिन शिवराज सरकार ने नई नियुक्तियों में पहले से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, कमलनाथ के बयान पर हुआ हंगामा Politics by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा रखे गए अविश्वास प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इस पर बुधवार को चर्चा होगी। वहीं, विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस द्वारा रखे गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि इस पर बुधवार को चर्चा होगी। हालांकि, विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव एक रस्म अदायगी ही माना जा रहा है। वहीं, मंगलवार को प्रश्नकाल में छिंदवाड़ा के परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने छिंदवाड़ा जिले में जनभागीदारी
अय्याश मंत्री से जुड़े मामले पर कथित आरोपों से जुड़े मंत्री को क्यों बचा रही है शिवराज सरकार : कांग्रेस Politics by mpeditor - December 16, 2022December 16, 20220 भोपाल। पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गत दिनों धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के खिलाफ एक युवती द्वारा लगाये गये आरोप से संबंधित कथित वीडियों के चर्चा में आने के बाद शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि मप्र की सत्तारूढ़ राजनीति में यह दूसरा हनीट्रेप मामला प्रतीत हो रहा है! आखिरकार क्या कारण है कि चाल-चरित्र और चेहरे की दुहाई देने वाली शिवराज सरकार एक ओर हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रही है वहीं दूसरी और एक अय्याश मंत्री से
शिवराज सरकार आदिवासियों को जंगल की ज़मीनों परअधिकार देना ही नहीं चाहती: कमलनाथ Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आदिवासी गौरव दिवस मना रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा हमेशा आदिवासी समुदाय के विरुद्ध कार्य करती है। आदिवासी अत्याचार में मध्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने वाली और विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश समाप्त करने वाली भाजपा सरकार को आदिवासी गौरव दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। कमलनाथ ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा एक तरफ़ आदिवासी गौरव दिवस मना रही है, दूसरी तरफ़ मध्य प्रदेश आदिवासी अत्याचारों में पूरे देश में नंबर वन है। प्रदेश अब तक नेमावर की वह घटना नहीं भुला पाया है, जिसमें
शिवराज सरकार के राज में आदिवासी लड़कियों के हास्टल में न शौचालय, न पीने का पानी, सुरक्षा को भी खतरा: विभा पटेल Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज सरकार अनुसूचित जन जाति वर्ग की हिमायत में बढ़ चढक़र दावे करती है, लेकिन उसके राज में ही आदिवासी लड़कियों के हॉस्टलों की बदतर स्थिति है।उन्होंने सोमवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि ताजा उदाहरण अलीराजपुर का है। यहां रह रही आदिवासी छात्राओं को पीने के लिए दो किमी दूर से पानी लाना पड़ता है। हॉस्टल और कमरों की हालत भी नर्क जैसी है। हॉस्टल के भीतर स्नानागार नहीं होने से उन्हें खुले में एक चादर के भरोसे नहाना पड़ता है। शौचालय की हालत भी बहुत बुरी है। ये स्थिति अकेले अलीराजपुर की नहीं बल्कि अन्य जिलों में
जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के इवेंट आयोजित करती है शिवराज सरकार: कमलनाथ Politics by mpeditor - October 16, 2022October 16, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मध्यप्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में शिवराज सरकार द्वारा मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी में प्रारंभ करने के आयोजन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है ,इसका सभी सम्मान करते हैं ,हिंदी में पढ़ाई हो इसको लेकर किसी का कभी कोई विरोध नहीं है , हमारा भी विरोध नहीं है लेकिन सरकार यह भी बताएं कि सरकार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने तो जा रही है लेकिन मध्य प्रदेश में आज स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या स्थिति है , डॉक्टर्स की कितनी कमी है , इसको लेकर सरकार ने अभी तक क्या कदम उठाए हैं ,क्या इस इवेंट से मध्यप्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं
शिवराज सरकार को शिक्षित बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का भुगतना पड़ेगा अंजाम: कांग्रेस MP by mpeditor - September 26, 2022September 26, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने राज्य सरकार पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रति दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के व्यस्तम इंदौर शहर की सडक़ों पर कल हजारों की संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर रोजगार की मांग करते हुए सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने का प्रयास किया, उससे जाहिर होता है कि प्रदेश का शिक्षित युवा किस तरह बेरोजगारी से त्रस्त और परेशान है। आलम यह है कि शिक्षित युवा परेशान और हताश होकर आत्महत्या जैसे अमानवीय कदम उठाने पर मजबूर हो रहे हैं। हजारों शिक्षित युवा जो इंजीनियर, डॉक्टर जैसी बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करके बैठे हैं वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथित नारे को सार्थक कर
कांग्रेस विधायक के रोने पर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा Politics by mpeditor - September 15, 2022September 15, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा पर धक्का-मुक्की कर गला दबाने का आरोप लगाया। साथ ही विधानसभा में पुलिस वालों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेढ़ा के विधानसभा में रोने को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट््वीट कर सरकार का घेराव करते हुए कहा ‘यह है मध्यप्रदेश के एक आदिवासी विधायक का दर्द। सरकार भ्रष्टाचार व जनहित के मुद्दों पर ना सदन में चर्चा चाहती है, ना बाहर। विधायकों को भी सदन में प्रवेश से रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक विधायक को अपने क्षेत्र में बांध निर्माण में हुए भ्रष्टाचार
शिवराज सरकार के घोटालों की लंबी फेहरिस्त है: कांग्रेस Politics by mpeditor - September 14, 2022September 14, 20220 भोपाल। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में हुआ पोषण आहार घोटाले में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगभग पांच हजार करोड़ रूपये का पोषण आहार घोटाला सामने आया है। यह घोटाला मार्च 2020 से जुलाई 2020 की अवधि के दरम्यान हुआ है, जब समूचे प्रदेश में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा हुआ था। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार पर 2 अरब 8 करोड़ 39 लाख 68
पोषण आहार घोटाले को लेकर कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तंज Politics by mpeditor - September 6, 20220 भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार पोषण आहार घोटाला को लेकर कटघरे में है। प्रदेश में पोषण आहार बांटने में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बयान देते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में हर योजना में हर काम में भ्रष्टाचार व घोटाले होना आम बात है। अब शिवराज सरकार में पोषण आहार घोटाला सामने आया है। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत जो कि खुद मुख्यमंत्री के पास है, टेक होम राशन के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने कहा