प्रदेश के मौसम में पहली बार घुली ठंडक, 48 घंटे में दिन भी होंगे ठंडे weather by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड की एंट्री ग्वालियर से हो गई है। यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। अब भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले 48 घंटों में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि गुरुवार को तेज हवाएं चलने के कारण कुछ जिलों में दिन का पारा गिर गया। इसके कारण अब रात का तापमान भी नीचे आएगा। अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंडक का अहसास होगा। ग्वालियर में ठंड सबसे पहले शुरू हो गई है। इसके बाद भोपाल और इंदौर से