भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर कल पातालपानी में टंट्या मामा को प्रणाम करेंगे कमलनाथ Politics by mpeditor - August 8, 2022August 8, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर 9 अगस्त को पातालपानी में तात्यां मामा और जानापाव में भगवान परशुराम को प्रणाम करेंगे। कांग्रेस भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा सम्मान महोत्सव और आदिवासी सम्मान उत्सव मनाएगी। आजादी की हीरक जयंती वर्ष पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी क्षेत्रों में तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त आयोजित किए जाने वाले इस तिरंगा महोत्सव व पदयात्रा की शुरुआत मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आदिवासी बलिदानी वीर तंत्या भील की जन्मभूमि इंदौर के पातालपानी से करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन