धोनी के नेतृत्व में आज ही के दिन 15 साल पहले टीम इंडिया ने रचा था इतिहास Sports by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 15 साल पहले आज ही के दिन 24 सितंबर 2007 को भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय तब लिखा गया जब महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन टीम इंडिया ने एक अरब भारतीय प्रशंसकों का दिल जीतते हुए आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 2007 विश्व कप की जीत 1983 के आईसीसी पुरुष विश्व कप के बाद से भारत की पहली बड़ी सीमित ओवरों की ट्रॉफी थी। यह मैच, जो दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला गया था, आईसीसी टूर्नामेंट का अब तक के सबसे बड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत चाहेगी टीम इंडिया Sports by mpeditor - September 19, 2022September 19, 20220 मोहाली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 20 सितंबर को मोहाली में शुरू होगा। भारत 20 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला शुरू करेगा। श्रृंखला का दूसरा टी 20 मैच 23 सितंबर को नागपुर में और तीसरा और अंतिम टी 20 मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में होगा। हालांकि भारत एशिया कप 2022 के सुपर फोर चरण से आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन इस श्रृंखला में कुछ सकारात्मक चीजें आ रही हैं। इनमें सबसे बड़ी बात है विराट कोहली का फिर से फॉर्म में लौटना। कोहली ने एशिया कप के दौरान पांच पारियों में 276 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल था। एशिया कप में जिस तरह से