आदिवासियों के घर बह गए, फसल बह गई लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी कोई सुध तक नहीं ली: पांचीलाल मेड़ा Politics by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 इंदौर। प्रदेश की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े धार जिले के कारण डैम के पानी से प्रभावित हुए आदिवासी किसानों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा निकाली गई "आदिवासी न्याय यात्रा" प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर पहुंची। यहां ग्राम उमरिया से शुरू होकर राऊ, राजेन्द्र नगर, भंवरकुआ, नौलखा, जीपीओ, शिवाजी प्रतिमा, गीता भवन, पलासिया, एलआईजी, विजयनगर, देवास नाका, तलावली चांदा होते हुए मांगलिया पहुंची। श्री मेड़ा की इस यात्रा में सैकड़ों आदिवासी, कांग्रेसजन और आम नागरिक उनके साथ चल रहे थे। यात्रा का रात्रि विश्राम आज मांगलिया में ही रहेगा, कल सुबह यह यात्रा देवास के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान मीडिया के प्रश्नों के जवाब में विधायक मेड़ा ने कहा कि कारम