अवैध हथियारों की फैक्टरी चलने से प्रतीत होता है प्रदेशमें शिव का राज नहीं है ?: विभा पटेल Politics by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के दावों के बावजूद प्रदेश में अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के हौंसले बुलंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश अब अवैध हथियारों की मंडी बनता जा रहा है। इसके लिए खरगौन, बड़वानी और बुरहानपुर में अवैध हथियारों की फैक्टरियां चल रही हैं। यहां बन रहे अवैध हथियार विभिन्न प्रांतों में भेजे जा रहे हैं। ये धंधा पिछले दो वर्षों से काफी फला-फूला है। इसे रोकने में प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह नाकाम प्रतीत होती दिखाई दे रही है। विभा पटेल ने आशंका व्यक्त की है कि पेटलावद कांड की तरह अवैध हथियार की तस्करी करने वालों का गठजोड़
शहर में अलाव जलाने की भी व्यवस्था नहीं, गरीब खुले आसमान के नीच ठंड में रात गुजारने को मजबूर : विभा पटेल Politics by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि भोपाल में शीतलहर की स्थिति से ठिठुरन बढ़ रही है। इसके बाद भी भोपाल नगर निगम ने अब तक वंचित वर्ग, निराश्रितों और गरीबों को राहत देने के उद्देश्य से सर्दी से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं किए हैं। यही नहीं शहर के रैन बसेरों की हालत भी बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस बार सर्दी को लेकर अस्थायी रैन बसेरा बनाने की भी व्यवस्था ही नहीं की है, न ही ऐसे कोई आदेश जारी हुए हैं और न ही कोई हेल्पलाइन नंबर अब तक जारी हुए हैं, जिससे वंचित वर्ग को सुविधा मिल सके। इतना ही नहीं
इंदिराजी के कारण पाक जनरल नियाजी ने भारत के सामने गिड़गिड़ाते हुए घुटने टेके थे : विभा पटेल News by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाने, वहीं रहने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें उमा भारती ने नागपुर से सलकनपुर जाते समय ये बयान बैतूल में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर दिया है। विभा पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता, भारत को जोड़े रखने, देश हित में कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री द्वय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने अपनी शहादत दी, ये सर्वविदित है। अच्छा होता कि उमा भारती अपने संगठन के नेताओं को इस आशय की अपनी सलाह देती। उनकी पार्टी
गुजरते साल में मोदी और शिवराज सरकार से कोई राहत नहीं मिली : विभा पटेल Politics by mpeditor - January 1, 2023January 1, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि गुजरते साल 2022 में आम जनता को केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार कोई राहत नहीं दे सकी। इस साल में आम आदमी को बेलगाम महंगाई की मार सहना पड़ी। पेट्रोल और रसोई गैस के दामों ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया। लोगों की क्रय शक्ति घटी तो केंद्र सरकार की उज्जवला रसोई गैस योजना टांय-टांय फिस्स साबित हुई। विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार जिस जमीनों को बांटने की बात कहकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं, दरअसल उनके डेढ़ दशक से भी अधिक लंबे कार्यकाल में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं, कथित अफसरों के गठजोड़ के
केंद्र एवं राज्य सरकार ने विश्वासघात किया, किसानोंकी आमदनी नहीं बढ़ी: विभा पटेल News by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कृषि मंत्री कमल पटेल के सोमवार को विधानसभा में दिए गए बयान पर कहा कि शिवराज सरकार के मंत्री मुकरने में माहिर है। किसान की आमदनी दोगुना करने का वादा मोदी सरकार एवं शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय किया था। अब ये वादा भाजपा के लिए सिर्फ जुमला है। केंद्र एवं राज्य सरकार के विश्वासघात का परिणाम है कि किसानों की आय बढ़ना तो दूर, पहले की अपेक्षा कम हो गई है। विभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ जी ने कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के दो लाख रूपए तक के कर्ज माफ कर 27 लाख किसानों को राहत
मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के मंत्री मंहगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर जवाब दें: विभा पटेल MP by mpeditor - December 17, 2022December 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार धर्मांतरण के नाम पर जहरीली राजनीति कर रही है। धर्म और धर्मांतरण को बीते कुछ सालों से भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। आसन्न विधानसभा चुनाव के चलते इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए भाजपा इसे भुनाने की जुगत में हैं। लेकिन उसका मंसूबा कामयाब नहीं होगा। जनता ने तय कर लिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना है। विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को स्मरण कराना चाहूंगी कि इस विषय पर पहले से ही कानून है, सजा का भी प्रावधान है। लेकिन मुख्यमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 203 दिन से गिरावट की स्थिति, इसके बावजूद आम जनता को राहत नहीं: विभा पटेल News by mpeditor - December 13, 2022December 13, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार, आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लाभ नहीं दे रही हैं। कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला बीते 203 दिन से जारी हैं, लेकिन भोपाल समेत पूरे प्रदेश और देश में पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर उच्च स्तर पर बने हुए हैं। तेल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं। विभा पटेल ने कहा किये सर्वविदित है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण माल ढुलाई खर्च पूर्व से काफी बढ़ा हुआ है। यात्री किराया भी महंगा हुआ
कमलनाथ के ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाए शिवराजसिंह बताएं किसानों की कर्ज माफी क्यों रोकी ?: विभा पटेल News by mpeditor - December 10, 2022December 10, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाए मध्य प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये बताएं कि प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कर दी थी तो शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी क्यों रोकी? किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वायदे का क्या हुआ? अभी भी प्रदेश में स्थिति ये है कि अन्नदाता किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं। बोहनी शुरू हो जाने के बाद भी उसे खाद-बीज नहीं मिल रहा। सरप्लस बिजली होने के बाद भी सिंचाई के लिए किसान को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल रही? विभा पटेल ने आरोप
सरकार की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणाउगाही करना, चुनावी प्रोपेगंडा है: विभा पटेल News by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की जो घोषणा की है, उनकी यह घोषणा महज रहवासियों से उगाही करना और प्रदेश की जनता को लॉलीपॉप देने का चुनावी प्रोपेगंडा है। उन्हांेने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है कि जब शिवरासिंह चौहान ने इस तरह की झूठी घोषणा की हो, इससे पूर्व ऐसी कई चुनावी घोषणाएं कर वे जनता को गुमराह करते आ रहे हैं। खासतौर पर जब प्रदेश में चुनावी वर्ष होता है तब भाजपा की छल-प्रपंच की गति में बढ़ोत्तरी हो जाती है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले भी शिवराज सिंह की सरकार
हकीकत में तो प्रदेश का नहीं, भाजपाइयों का विकास हुआ: विभा पटेल MP by mpeditor - November 17, 2022November 17, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में न तो विकास कार्य हुए और न ही कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पार्टीजनों से विकास कार्यों का प्रचार जोर-शोर से करने को कह रहे हैं, ये अत्यंत हास्यास्पद है। हकीकत में तो ये है कि प्रदेश का नहीं, भाजपाइयों का विकास हुआ है। श्रीमती पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया, जिसकी बड़ी मिसाल मध्य प्रदेश के माथे पर लगा कुपोषण का कलंक है। कुपोषण रोकने के मामलों में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बातें तो खूब की लेकिन हकीकत में किया