टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन business by mpeditor - November 30, 2022November 30, 20220 नई दिल्ली/बेंगलुरु। ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का देररात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है। हम सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। किर्लोस्कर का दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य