You are here
Home > corona > मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के करीब

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के करीब

  • राज्य में 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1293 नए केस मिले, 12 की मौत हुई।
  • अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 49 हजार 634 हुई, 1171 ने जान गंवाई।

मध्य प्रदेश में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। 24 घंटे में 1293 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। साढ़े चार महीने में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस दौरान 12 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह राजधानी भोपाल में 151 नए केस सामने आए, वहीं 24 घंटे में यहां पर 4 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा अब 50 हजार के नजदीक पहुंच गया है। अब 49634 संक्रमित हो गए हैं। राज्य में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार कर जाएगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश भी उन 15 राज्यों के क्लब में शामिल हो जाएगा, जिनके यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार हो चुकी है। राहत वाली बात ये है कि राज्य रिकवरी रेट में देश में 10वें नंबर पर है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10782 है। इससे पहले बुधवार को राज्य में एक हजार से कम 976 मामलों की पुष्टि हुई थी। बुधवार को कोरोना वायरस की वजह से 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इन आंकड़ों के बीच जिलों में टेस्टिंग कम होने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों पर नाराजगी जताई थी।

सबसे अच्छा रिकवरी रेट भिंड का, सबसे खराब सिंगरौली में

राज्य में सबसे ज्यादा 50.8% एक्टिव केस सिंगरौली में हैं। यहां 299 केस आ चुके हैं। इनमें से 152 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा भिंड का है। यहां 95.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 534 केस आए। इनमें से 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 7.5% सीहोर में हैं। इसका मतलब यहां 100 लोगों की जांच करने पर 6 से 7 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां कुल 524 केस आए हैं। इनमें से 154 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Top