सिंधिया को जो सम्मान कांग्रेस में मिला, वह भाजपा में नहीं मिल सकता – पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह News Politics by mpeditor - September 7, 2020September 7, 20200 मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा है कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो सम्मान कांग्रेस में मिला, वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नहीं मिल सकता है। श्री सिंह ने शनिवार को अशोकनगर जिले की यात्रा के दौरान अशोकनगर और मुंगावली के बीच अनेक बार कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया प्रारंभ से ही कांग्रेस में रहे और उन्हें पद और प्रतिष्ठा दोनों मिले। यह सब उन्हें भाजपा में नहीं मिल सकता है। गुना जिले के राघौगढ़ से विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य में 27 विधानसभा क्षेत्रों में निकट भविष्य में चुनाव होना है। इनमें से अधिकांश सीटों पर चुनाव संबंधित विधायकों के ‘बिकने’ के कारण हो रहे हैं। अन्यथा चुनाव तो अब से तीन साल बाद होते। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। श्री सिंह अशोकनगर शहर में भी खुली जीप में घूमे और लाेगों से संपर्क किया। इसके बाद वे मुंगावली तक लोगों से मिलते हुए पहुंचे। मुंगावली में भी उन्होंने लोगों को संबोधित किया।