गुना में व्यापारी से बीस लाख लूटने वाले तीन आरोपी राजस्थान से पकड़े, एक फरार News by mpeditor - October 17, 2020October 17, 20200 बीते सोमवार यानि 12 अक्टूबर को नानाखेड़ी गल्ला मंडी गेट के सामने दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम के साथ 20 लाख लूट करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया है।भास्कर ने भी अपने सूत्रों के हवाले शुक्रवार को ही संभावना जता दी थी कि इस घटना के तार आसपास के राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी पैरों में जो जूतियां पहने हैं वह आमतौर पर राजस्थान में इस्तेमाल होती हैं। पकड़े गए आरोपियों में से दो नैना बंजारा और संदीप बंजारा बारां के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आरोपी सागर सिंह का संबंध राघौगढ़ से है। चौथा आरोपी भोला फरार है। इनसे 10 लाख 63 हजार जब्त किए गए हैं।पुन: हड़ताल पर जा रहे थे व्यापारी : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी 12 को ही हड़ताल पर चले गए थे। बाद में आश्वासन पर उन्होंने डाक शुरू कर दी। 15 को ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने फिर हड़ताल की चेतावनी दे दी। अगर आरोपी नहीं पकड़े जाते तो 19 अक्टूबर से मंडी में फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाती।