पन्ना में क्लच वायर के सहारे पेड़ पर लटका मिला बाघ का शव MP by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 पन्ना। जिले के विक्रमपुर जंगल में एक बाघ का शव बुधवार सुबह क्लच वायर के सहारे पेड़ पर लटका मिला। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। शिकारियों की खोज के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। जिले में लगातार बाघों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में विक्रमपुर में नर्सरी के पास एक पेड़ से एक वयस्क नर बाघ का शव लटका हुआ मिला। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लोग आश्चर्यचकित हैं कि आखिर पेड़ पर टाइगर कैसे पहुंचा और उसका पेड़ से फंदा कैसे लग गया।