You are here
Home > Politics > बंगाल में बवाल, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

बंगाल में बवाल, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

भाजपा का यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा नेता सचिवालय से नाबन्ना तक विरोध मार्च निकालना चाह रहे थे, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लगी है, जिसे भाजपा नेता तोड़ रहे हैं। साथ ही पुलिस अपनी सख्ताी के पीछे सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश का हलावा दे रही है, जिसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं किया जा सकता है।

भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन क्यों

भाजपा का यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है। इस आंदोलन को ‘नबन्ना चलो’ नाम दिया गया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश में 4 प्रमुख रैलियां निकल रही है। इनमें तीन कोलकाता में और एक हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक है।

क्या बोले भाजपा नेता

भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर थी, जिसमें ममता दीदी ने पुलिस के जरिए हम पर हमला कवराया: कैलाश विजयवर्गीय

धारा 144 सिर्फ भाजपा पर ही क्यों। टीएमसी और अन्य दल भी इसका उल्लंघन करते हैं। भाजपा रुकने वाली नहीं है: दिलीप घोष, पश्चिम भाजपा अध्यक्ष

दीदी डरी हुई हैं, मैंने ये सुना है कि दीदी ने मुख्यमंत्री कार्यालय भी बंद कर दिया है, यह डर अच्छा है, यह इस बात का इशारा है कि बंगाल में परिवर्तन आ रहा:
तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद

Leave a Reply

Top