You are here
Home > Health > देश में टीकाकरण : MP में 3 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ पार

देश में टीकाकरण : MP में 3 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ पार

भोपाल- मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में 10 लाख 47 हजार 520 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। गुरुवार को भी प्रदेश में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल में गुरुवार को 180 सेंटर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें 40 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी 180 सेंटर पर वैक्सीनेशन हो रहा है। यहां 35 हजार कोवीशील्ड का पहला और दूसरा और करीब 5 हजार कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा।

शहरी सेंटर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लग गई। इन सेंटर पर वैक्सीन बचने पर 4 बजे के बाद ऑन साइट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम के 85 वैक्सीनेशन सेंटर और दो एसडीएम क्षेत्र में भी 10 सेंटर पर वैक्सीनेशन आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 98 हजार 663 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें 2 करोड़ 51 लाख 95 हजार 270 लोगों को पहला डोज और 49 लाख 03 हजार 393 लोगों को दूसरा डोज लगा है। इसमें 18-44 उम्र के 1 करोड़ 58लाख 63 हजार 412 नागरिकों को। 45-60 उम्र के 85 लाख 98 हजार 731 और 60 उम्र से ऊपर के 56 लाख 36 हजार 520 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Leave a Reply

Top