You are here
Home > Entertainment > विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी द वैक्सीन वॉर के सेट पर घायल

विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी द वैक्सीन वॉर के सेट पर घायल

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता अभिषेक अग्रवाल अब अपने अगले प्रोडक्शन – ‘द वैक्सीन वॉर’ में व्यस्त हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर चोट लग गई थी।सूत्रों ने बताया कि एक गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और इससे हुई टक्कर में अभिनेत्री को चोट लग गई। फिर भी पल्लवी जोशी ने अपना शॉट पूरा किया और फिर पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। अब वह ठीक हैं।

पल्लवी जोशी की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। विवेक अग्निहोत्री की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी विवाद हुआ था । द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक थी।

Top