You are here
Home > Nation > जब पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता, TMC महिला नेता से भी की थी बदतमीजी

जब पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता, TMC महिला नेता से भी की थी बदतमीजी

यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को शनिवार को यूपी पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी सामने आई थी। इस घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पूछा है कि क्या यूपी प्रशासन के पास महिला पुलिसकर्मी नहीं थी?

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है ​कि क्या उत्तरप्रदेश प्रशासन के पास कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी? प्रियंका गांधी जी को इस तरह पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा रोकना बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। महिला आयोग को इस विषय में संज्ञान लेकर तुरंत जांच करनी चाहिए।

इस घटना की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है ​कि इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए। प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं? पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए, सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो।

क्या उत्तरप्रदेश प्रशासन के पास कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी?

प्रियंका गांधी जी को इस तरह पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा रोकना बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है।@NCWIndia को इस विषय में संज्ञान लेकर तुरंत जांच करनी चाहिए

इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए।

श्रीमती प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं?

पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए,
सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो

Leave a Reply

Top