You are here
Home > Politics > दो विधायकों पर महिला ने बदसलूकी के आरोप, दर्ज कराया प्रकरण

दो विधायकों पर महिला ने बदसलूकी के आरोप, दर्ज कराया प्रकरण

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। बीती देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है।मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि महिला के साथ उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन्होंने बताया कि रात में मैं कोतमा विधायक सुनील सर्राफ, विधायक कमलेश्वर पटेल के साथ खाना खा रहा था। महिला मेरी बर्थ पर लेटी थीं। उनके साथ बच्चा होने की वजह से मैंने अपनी बर्थ तक उन्हें दे दी थी। महिला के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

वहीं कोतमा विधायक सर्राफ ने बताया कि सफर के दौरान विधायक सतना ने पूछा था कि आपकी सीट कहा हैं। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई। हम विधायक हैं, अपनी मर्यादा जानते हैं। ऐसा आरोप गलत हैं। इसके बाद सागर पुलिस ने हमें जगाया और बताया कि आप पर छेड़खानी का आरोप है। तब हमने जाना। अपयश लगना था तो लग गया।

सुनील सराफ: 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक बने

कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। सुनील सराफ के पिता कॉलरी कर्मचारी हैं। सुनील सराफ कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा था। 2018 में कोतमा विधानसभा से टिकट मिल गया। वे बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे।इधर, मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर कमलनाथ को घेरकर सवाल किया।

Top