ओडिशा के बालासोर जिले में मिला पीले रंग का कछुआ News by mpeditor - July 20, 2020July 20, 20200 भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस कछुए का वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘शायद यह एक अल्बिनो था। कुछ वर्ष पहले सिंध में स्थानीय लोगों द्वारा इस तरह के एक कछुए का रेस्क्यू किया गया था।’ ओडिशा के बालासोर जिले में पीले रंग के एक दुलर्भ कछुए को रेस्क्यू किया गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, सुजानपुर गांव में ग्रामीणों से बचाए गए दुर्लभ कछुए को अब वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने भी इस कछुए का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- ‘शायद यह एक अल्बिनो था. कुछ वर्ष पहले सिंध में स्थानीय लोगों द्वारा इस तरह के एक कछुए का रेस्क्यू किया गया था।’ नंदा ने लिखा कि गुलाबी आंखें ऐल्बिनिज़म की एक सांकेतिक विशेषता है। A rare yellow turtle was spotted & rescued in Balasore, Odisha yesterday.Most probably it was an albino. One such aberration was recorded by locals in Sindh few years back. pic.twitter.com/ZHAN8bVccU— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 20, 2020 वहीं, सोशल मीडिया पर इस पीले कछुए की फोटो काफी शेयर की जा रही है। एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि यह ऐल्बिनिज़म है। हम अन्य जानवरों में भी ऐसा ही देखते हैं। हाल ही में उन्होंने काज़ीरंगा में एक अल्बिनो बाघ पाया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी नया नहीं है, यह एक अल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल कछुआ है। ये कछुए पूरे भारत में पाए जाते हैं। हालांकि यह विशेष रूप से बहुत ही खास है क्योंकि 10,000 शिशुओं में से केवल एक में ही एल्बिनो होता है।’