You are here
Home > MP > कमलनाथ के साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और अन्य कांग्रेस के नेता CM हाउस घेरने की तैयारी में..

कमलनाथ के साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और अन्य कांग्रेस के नेता CM हाउस घेरने की तैयारी में..

भोपाल- बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस CM हाउस का घेराव करने वाली है। इसके लिए राजधानी में प्रदेशभर से कांग्रेसी जुट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों की खासी भीड़ है। यही पर मंच बनाया गया है। जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मंच पर मौजूद है। इधर, कांग्रेसियों को घेराव से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वज्र समेत पानी की बौछार करने के लिए दमकलें बुलाई गई हैं। पुलिस ने व्यापमं चौराहे से गुलाब पार्क तक के हिस्से को पुलिस छावनी में बदल दिया है।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सीपी मित्तल समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, विधायक कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया, गोपाल सिंह डग्गी राजा, संगठन मंत्री राजीव सिंह भी मौजूद है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आदिवासियों को लेकर पहुंचे हैं। अधिकांश आदिवासी जोबट विधानसभा से है। यहां उप चुनाव होना है। प्रदेश के हर जिले से युवा कांग्रेस और NSUI के जिलाध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ भोपाल पहुंचे हैं। सेवादल संगठन भी ताकत दिखा रहा है। मुख्य संगठक रजनीश सिंह के नेतृत्व में वे शामिल हो रहे हैं।

मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद
पीसीसी के सामने बनाए गए मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए। मंच के गिरने की संभावना के चलते इन कार्यकर्ताओं को नीचे उतारा गया। हालांकि, इस दौरान कांग्रेसियों में नोंकझोंक भी हो गई। वरिष्ठ नेताओं की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।
बता दें इससे पहले युवा कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई थी। विधानसभा का मानसून सत्र 9 से 12 अगस्त तक के लिए बुलाया गया था, लेकिन सत्र 10 अगस्त को ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदलकर सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

बैरिकेडि्ंग कर रास्ते रोके, वॉटर कैनन बुलाई
पुलिस ने 74 बंगला, व्यापमं चौराहा, पांच नंबर और विधानसभा रोड पर बैरिकेड्स लगाए हैं। ताकि कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ सके। कई थानों और रिजर्व पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं वॉटर कैनन भी आ चुकी है। जिसकी पुलिस ने टेस्टिंग की है। डीआईजी इरशाद वली खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री निवास जाने वाले दोनों तरफ भी पुलिस तैनात की गई है।

इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव से प्रदेश की भाजपा सरकार डर गई है। भाजपा सरकार युवाओं और किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है। इसे हम सफल नहीं होने देगे। युवा कांग्रेस रूकने वाली नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मामले को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय पर एकजुट हो रहे हैं। यहां से सीएम हाउस के घेराव के लिए निकलेंगे।

त्रिपाठी ने कहा कि बेईमानी और खरीद परोख्त से बनी प्रदेश की भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो गई है। खाने का तेल 200 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल प्रति लीटर में सैकड़ा पार कर गया है। हर तरफ महंगाई बढ़ रही है। कोरोना की दूसरी लहर के लॉकडाउन से अभी लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक भी नहीं हुई है कि उनको महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Top