मानहानि मामले में राहुल को सुल्तानपुर कोर्ट से जमानत Uncategorized by mpeditor - February 20, 2024February 20, 20240 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान अमित शाह के खिलाफ दिया था बयान, केस दर्ज हुआ था सुल्तानपुर – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट से जमानत मिल गई है। मंगलवार को जमानत के बाद राहुल ने 25-25 हजार के दो बॉन्ड भरे। 2 लोगों ने उनकी जमानत ली। राहुल के खिलाफ यह मामला 5 साल पहले कर्नाटक में अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल ने 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इसके बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त, 2018 को राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।कोर्ट में पेशी के लिए राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अमेठी से कार से सुल्तानपुर पहुंचे थे। पहले उनका प्लेन से जाने का प्लान था, मगर अचानक कार से जाने का फैसला किया।