मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ: अजयसिंह यादव News by mpeditor - January 19, 2023January 19, 20230 भोपाल. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा है कि मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। प्रदेश में किसानों के पास खाद-बीज नहीं, 35 लाख किसान डिफाल्टर हो गए, भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं और ऐसे में भाजपा किस मुंह से विकास यात्रा निकाल रही है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और जंगलराज का आलम है, केवल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भ्रष्टाचार से धन संग्रह एवं विकास हुआ है, साथ ही भोपाल में बन रहा भारतीय जनता पार्टी का 200 करोड़ का अलीशान कार्यालय, प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी का दंश झेल रही परेशान जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने
अभा कांग्रेस के मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल 18 से 20 जनवरी तक इंदौर, झाबुआ और भोपाल प्रवास पर News by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि अभा कांग्रेस के मप्र के प्रभारी पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल 18 जनवरी से 20 जनवरी तक इंदौर, झाबुआ और भोपाल प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल 18 जनवरी को सुबह 10.40 बजे इंदौर पहुंचेंगे, वे पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर एक बजे झाबुआ पहुंचेंगे और वहां जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे और शाम 5 बजे झाबुआ से इंदौर रवाना हो जायंेगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे इंदौर से रवाना
हेमंत नरवरिया अभा कांग्रेस अजा विभाग के नेशनल कॉर्डिनेटर मनोनीत News by mpeditor - January 16, 2023January 16, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सहमति और मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुशंसा पर अभा कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया ने मप्र कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश संयोजक हेमंत नरवरिया को अभा कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का नेशनल कॉर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। वहीं श्री नरवरिया को विभाग द्वारा मप्र में लीडरशिप डेब्लपमेंट मिशन के लिए प्रभारी बनाया गया है।
पूर्व मंत्री बिसेन ने आरटीओ को धमकाया News by mpeditor - January 15, 2023January 15, 20230 बालाघाट। पूर्व मंत्री और मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष विधायक गौरीशंकर बिसेन का शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे आरटीओ को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लालबर्रा थाना परिसर में हुई एक बैठक का बताया जा रहा है, जिसमें वे अचानक बिगड़ गए और आरटीओ अनिमेष गड़पाले के साथ अभद्रता करते हुए गालियां दीं। उन्होंने कह दिया कि सुन ले आरटीओ, 40 से ज्यादा गति पर गाड़ी चली तो तुझे फांसी पर चढ़ा दूंगा। हालांकि, इस वीडियो को लेकर बिसेन ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है, वहीं आरटीओ भी बयान देने से बचते नजर आए। जानकारी के अनुसार, लालबर्रा थाना परिसर में गत 11 जनवरी को अतिक्रमण और
जीवन प्रबंधन की कला सिखाती है मकर संक्रांति News by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 (प्रवीण कक्कड़) मकर संक्रांति पूरे देश में हर्षोंल्लास से मनाया जा रहा है। सूर्यदेव की अराधना, तिल-गुड़ खाने और पतंग उड़ाने के साथ ही मकर संक्रांति पर्व कई संदेश देता है, हमें जीवन प्रबंधन की कला सिखाता है। संक्रांति यानी सूर्य का उत्तरायण, सूर्य धीरे-धीरे दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने लगते हैं। जो हमें जीवन में सकारात्मकता लाने और प्रकाश की ओर बढ़ने का संकेत देता है। तिल-गुड़ के संगम से संगठन की क्षमता, लोहड़ी की अग्नि में क्रोध और ईर्ष्या को जलाना और पतंगबाजी से जीवन में उल्लास लाने व खुशियां बांटने के संदेश मिलते हैं। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहा जाता है। देश के अधिकांश हिस्सों में इसे मकर संक्रांति ही
कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह में करेंगे युवाओं की सीधी भर्ती: कमलनाथ News by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं से बड़ा वादा किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह के अंदर सरकारी रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने का वादा किया है। इसके साथ ही कमलनाथ ने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘आज मध्यप्रदेश का युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नित नए घोटाले हो रहे हैं, परीक्षाओं के परिणाम वर्षों तक जारी नही हो
कांग्रेस सरकार बनने पर होगा आदिवासी भाईयों की समस्याओं का निराकरण: एसपीएस तिवारी News by mpeditor - January 11, 2023January 11, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री) ने मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी.एस. तिवारी (सेवा निवृत्त आईएफएस) द्वारा बनाये गये कलैण्डर 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। श्री तिवारी ने बताया कि उक्त कलैण्डर में आदिवासी समुदाय की वन एवं वनोपज संबंधी समस्याओं का समाधान करने हेतु 10 बिंदु का उल्लेख किया गया है, जिसमें कांग्रेस सरकार आने पर इन समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आदिवासी भाईयांे को वनोपज का उचित मूल्य, वनाधिकार कानून से वंचित पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र
आदिवासी की जमीन पर अवैध खनन मामले में शासन प्रशासन मौन क्यों: संगीता शर्मा News by mpeditor - January 10, 2023January 10, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने कहा है कि आदिवासियों के वोट हड़पने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा को भी आदिवासियों को रिझाने के लिए माध्यम बनाया, लेकिन आदिवासियों के साथ प्रदेश में कैसा व्यवहार हो रहा है, यह हर दूसरे दिन सामने आ जाता है। ताजा मामला बरही तहसील का सामने आया है, जहां के बिचपुरा गांव में आदिवासी की जमीन पर दबंगों ने अवैध उत्खनन कर वहां खदान बना दी, अब पीड़ित किसान कार्यवाही के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। आदिवासी किसान उस जमीन पर खेती भी कर नहीं सकता। सुश्री शर्मा ने कहा कि
आदिवासी नेत्री द्रोपती कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा जिले की अध्यक्ष नियुक्त News by mpeditor - January 8, 2023January 8, 20230 भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की जुझारू आदिवासी नेत्री द्रोपती (सरपंच ) को कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा नियुक्त किया गया है । उक्त नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा माननीय कमलनाथ जी की सहमति और आशीर्वाद से की गई है। इस नियुक्ति पत्र को माननीय कमलनाथ जी ने स्वयं द्रोपती जी को हस्ताक्षर कर पत्र भेंट किया । श्री कमलनाथ ने सहायता समूह में लंबे समय से आशीष शर्मा जी के साथ कार्य कर रही द्रोपती जी के कार्यों की सराहना की इस नियुक्ति से छिंदवाड़ा जिले में सभी स्व सहायता समूह में हर्ष व्याप्त है।
पीओके को भारत से बाहर बताने पर माफी मांगे भाजपा : मिथुन अहिरवार News by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन सिंह अहिरवार ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की असली सोच उमा भारती जी ने जनता के सामने रखी है। गौरतलब है कि उमा भारती ने राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा था की भारत में कुछ नहीं टूटा, राहुल गांधी पीओके को जोड़ें। श्री अहिरवार ने उक्त बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उमा भारती जी ने यह कहा कि भारत कहीं से नहीं टूटा है, टूटा तो पीओके है, जिसको जोड़ा जाना चाहिए। इसका अर्थ यह हुआ कि पीओके को भाजपा भारत का हिस्सा नहीं मानती। क्योंकि भाजपा के अनुसार भारत कहीं से नहीं टूटा, टूटा तो पीओके है। जाहिर