कोरोना का बढ़ता केहर corona by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बाईट दिन में कोरोना के 17,317 नए केस मिले हैं , जबकि 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 298 हो गई है । बीते दिन 16,506 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20,408 केस मिले थे और 54 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ हीअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से कोविड पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मंगलवार शाम, बुधवार सुबह, गुरुवार सुबह और शुक्रवार की सुबह निगेटिव टेस्ट के बाद, राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात एंटीजन टेस्ट मे पॉजिटिव पाए गए। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले बाइडेन
देश में फिर डरा रहा कोरोना corona by mpeditor - July 29, 20220 देश में 24 घंटों में कोरोना के 18,354 नए मामले , जबकि 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है । वहीं, एक्टिव केस की संख्या 138,548 है , बीते दिन कोरोना से 18,354 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 20, 557 केस मिले थे और 44 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली नए संक्रमितों के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच चुका है वही महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। देश के 8 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें सिक्किम, चंडीगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, बंगाल और मेघालय शामिल हैं। बंगाल में पॉजिटिविटी रेट 10.42%, हिमाचल में 18.18%, सिक्किम में 14.35%, नागालैंड में 12.38%, चंडीगढ़ 10.64% और पुडुचेरी 10.65 रिकॉर्ड किया
मध्यप्रदेश में पांव पसारता कोरोना, भोपाल में संक्रमण दर सबसे ज्यादा, दूसरे नंबर पर इंदौर corona MP by mpeditor - June 27, 2022June 27, 20220 भोपाल- मध्यप्रदेश में कोरोना लौट रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 नए मरीज मिले हैं। जून के 27 दिन में आंकड़ा बढ़कर 1463 हो गया। जबलपुर में 10 दिन के अंदर दो मरीज की मौत हो गई। इन 27 दिनों में 5 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अप्रैल और मई में एक-एक मरीज की मौत हुई थी। रविवार को प्रदेश में 6236 सैंपल की जांच की गई। इनमें 1.18% लोग पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल में संक्रमण दर प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है, दूसरे नंबर पर इंदौर है। जनवरी में आई कोरोना की थर्ड वेव के बाद सिर्फ अप्रैल के महीने में सुकून रहा, लेकिन इसके बाद से लगातार कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनवरी
देश में 24 घंटे में आए 6,518 नए मामले, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मिले 4 मरीज corona Health by mpeditor - June 14, 20220 नई दिल्ली- देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं पिछले तीन दिन की तुलना में कोरोना मामले कम हुए। पिछले 24 घंटे में 6,518 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 49 हजार के ज्यादा है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन सब वेरिएंट के 4 मरीज मिलेमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,885 नए मामले सामने आए। 774 मरीज ठीक हुए, 1 मरीज की मृत्यु दर्ज की गई। यहां सक्रिय मामले 17,480 हैं। मुंबई में BA.4 के 3 और BA.5 वैरिएंट का 1 मरीज मिला है। इसके पहले रविवार को कोरोना के 2,946 मामले सामने आए थे। दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट बढ़कर 7.06% हुआराजधानी दिल्ली में पिछले 24
देश में एक हफ्ते में दोगुना हुए कोरोना के केस, इस राज्य में है सबसे ज्यादा कहर corona MP by mpeditor - June 10, 2022June 10, 20220 नई दिल्ली-देश में एक बार फिर कोरोना के नए मरीज बढ़ने का ट्रेंड दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है। वहीं, अब तक इस संक्रमण से 5 लाख 24 हजार 747 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले, बुधवार को देश में 7,240 पॉजिटिव मिले थे और 8 लोगों की मौत हुई थी। अगर, पिछले 7 दिनों का ट्रेंड देखें तो देश में कोरोना मरीज दो गुना बढ़ गए हैं। 3 जून को देश में सिर्फ 3945 पॉजिटिव थे। अब यह संख्या
मध्यप्रदेश में फिर लौट रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में सामने आए 25 केस corona by mpeditor - June 3, 2022June 3, 20220 भोपाल- मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है. राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी की दर घटकर 0.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7407 लोगों के सैंपल लिए गए. जिनमें से 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 7382 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसके अलावा 33 सैंपल निरस्त कर दिए गए, एमपी में पिछले 15 दिनों में पहली बार पॉजिटिविटी की दर में कमी आई है. इसे एक अच्छा संकेत माना जा रहा है. बालाघाट-बैतूल में दो-दो कोरोना मरीज सामने आएअगर पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के मामलों की बात करें तो बालाघाट और बैतूल में दो-दो कोरोना के मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा
देश में रविवार को 43,374 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 527 की मौत corona Nation News by mpeditor - August 31, 2021August 31, 20210 देश में रविवार को 43,374 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 34,843 लोग ठीक हुए और 527 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 7,993 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां बीते दिन 29,836 केस आए और 75 मरीजों की मौत हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 100% लोगों को वैक्सीन का कम से कम एक डोज लग चुका है। इसके साथ ही पिछले 7 दिनों से देशभर में पाजिटिविटी रेट बढ़ता दिखाई दे रहा है। 23 अगस्त को ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 1.3% था, जो 29 अगस्त तक
देश में कोरोना के मामलों में फिर अचानक बढ़ोतरी corona Nation News by mpeditor - August 28, 20210 देश में कोरोना के मामलों में फिर अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को 46,798 मरीजों की पहचान हुई। यह बीते 58 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 जून को 48,606 केस आए थे। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 31,343 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 514 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,935 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां शुक्रवार को 32,801 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 18,576 ठीक हुए और 179 की मौत हो गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब यहां 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। पांच दिनों में देश में आए कुल
देश में दूसरे दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में 44,543 नए कोरोना केस corona Nation News by mpeditor - August 27, 2021August 27, 20210 देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे। सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में... बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,543 बीते 24 घंटे में कुल
देश में 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा मामले दर्ज, 648 की मौत corona Nation News by mpeditor - August 25, 2021August 25, 20210 भारत में कोरोना संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. देश में एक बार फिर कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37,593 नए कोरोना केस आए और 648 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले दिन 25,467 कोरोना मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 34,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2776 एक्टिव केस बढ़ गए. कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 25 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 35 हजार 758 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3