दिग्विजय ने चुनावी जंग को ‘कांग्रेस बनाम सिंधिया’ का रूप देते हुए अपने दांव में सिंधिया कैंप को उलझा लिया Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 दिग्विजय यह संदेश देना चाहते हैं कि सिंधिया के ही कारण कमलनाथ सरकार गिरी और उनके धोखे का बदला लेने का समय आ गया है भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया को किस तरह अपने गांव में उलझा लिया है बता रहे हैं नई दुनिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के माध्यम से धनंजय प्रताप सिंह। रिपोर्ट के प्रमुख अंश प्रस्तुत हैं - मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान कि ‘हे महाकाल, दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हो’ से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने चुनावी जंग को ‘कांग्रेस बनाम सिंधिया’ का रूप देते हुए अपने दांव में सिंधिया कैंप को उलझा लिया
कांग्रेस के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद MP Nation by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 भोपाल - प्रदेश भर के जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारियोें और सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आहूत की गई है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश भर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
मध्य प्रदेश में बादलों ने डाला डेरा, भोपाल, जबलपुर-नर्मदापुरम समेत इन जिलों में बारिश weather by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में कडक़ाड़ाती ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मेंडोस कमजोर पडऩे के बाद वर्तमान में कर्नाटक के आसपास सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी जम्मू-कश्मीर के आसपास मौजूद है। इन मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। जिसके कारण राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए है। बादल छाने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को वर्षा प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के भी आसार है। राजधानी में सोमवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तीन-चार दिन तक रात के तापमान में भी बढ़ोतरी
भोपाल में जानलेवा हुआ डेंगू, 10 दिन में तीसरी मौत MP by mpeditor - December 4, 2022December 4, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का प्रकोप न केवल बढ़ता जा रहा है, बल्कि यह जानलेवा भी होता जा रहा है। मच्छर जनित इस बीमारी से यहां बीते 10 दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में दो सगे भाइयों की मौत के बाद शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल में उपचाररत 15 वर्षीय किशोर की भी जान चली गई। शहर में अब तक डेंगू से पांच मौतें हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कोलार में रहने वाले 15 वर्षीय युवराज को बुखार आने के बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। चार दिन पहले वह अचानक बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे
सड़कों के नाम पर भोपाल की जनता के साथ ठगी कर रही सरकार : विभा पटेल Politics by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा है कि राजधानी भोपाल की खस्ताहाल सड़कों की सरकार ने बहुत देरी से सुध ली है। प्रदेश में पिछले 18 साल से बीजेपी कि सरकार है और सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। भोपाल में मुख्यमंत्री ने आज कोलर एरिया में सिक्स लेन सड़क के लिए 222 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया है। सरकार को राजधानी के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लिंक रोड नंबर 1 को छोड़कर अन्य कोई सड़क अच्छी नहीं है । इसलिए सरकार को तत्काल गड्डों को डामर से भरकर दुरुस्त करना चाहिए | जिससे लोगो को राहत मिल सके। विभा पटेल ने कहा
झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे रिटायर्ड एएसआई की चाकू मारकर हत्या News by mpeditor - October 6, 2022October 6, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में पड़ोसी के साथ किराएदार के हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे रिटायर्ड एएसआई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना में पड़ोसी भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित किराएदार और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार निशातपुरा थानांतर्गत कृषक नगर निवासी सरदारसिंह वर्ष 2019 में पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर हुए थे। उनके घर के सामने बैक कर्मचारी नर्मदा प्रसाद यादव का घर है। नर्मदा प्रसाद के घर में प्रकाश अहिरवार नाम का व्यक्ति परिवार सहित किराये
भोपाल पहुंची कांग्रेस विधायक मेड़ा की आदिवासी न्याय यात्रा को पुलिस ने लालघाटी में रोका News by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 भोपाल। प्रदेश के धार जिले में कारम डेम में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के आदिवासी विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा निकाली जा रही आदिवासी न्याय यात्रा गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंची। राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस विधायक मेड़ा को पुलिस ने लालघाटी पर ही रोक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आदिवासी न्याय यात्रा की अगवानी करने यहां पहुंचे, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कमलनाथ सहित तमाम लोग लालघाटी पर धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाकर रोके जाने पर कांग्रेस विधायक मेड़ा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में भी हम इस मुद्दे को उठाने वाले थे, लेकिन सत्तापक्ष ने सदन की नहीं चलने दिया। हमारी बात
सागर में चार चौकीदारों की हत्या करने वाला सीरियल किलर भोपाल से गिरफ्तार MP by mpeditor - September 2, 20220 भोपाल। मप्र के सागर शहर में चार चौकीदारों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने गुरुवार की रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले आरोपित ने भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में एक मार्बल की दुकान के चौकीदार की भी हत्या कर दी। उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सागर पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार किया और अपने साथ सागर ले गई।प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सागर में सीरियल अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपित को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने भोपाल में भी चौकीदार की हत्या करना स्वीकार
आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा Politics by mpeditor - August 10, 2022August 10, 20220 भोपाल। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव पर्व पर अभा कांग्रेस द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में मप्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर पूरे प्रदेश में भी तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है। राजधानी भोपाल में बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लगभग 10 किलोमीटर तक की तिरंगा पद यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा राजधानी भोपाल के औरा मॉल से आरंभ होकर माखनलाल चतुर्वेदी चौराहे, स्वेता काम्पलेक्स, ईश्वर नगर के अंदर से होते हुए लक्ष्मण नगर, सब्जी फार्म, ऊपर मल्टी, अंबेडकर भवन के पास से होते हुए कचरा प्लांट,
कोरोना का बढ़ता केहर corona by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बाईट दिन में कोरोना के 17,317 नए केस मिले हैं , जबकि 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 298 हो गई है । बीते दिन 16,506 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20,408 केस मिले थे और 54 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ हीअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से कोविड पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मंगलवार शाम, बुधवार सुबह, गुरुवार सुबह और शुक्रवार की सुबह निगेटिव टेस्ट के बाद, राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात एंटीजन टेस्ट मे पॉजिटिव पाए गए। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले बाइडेन