दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे News by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 कभी वीरप्पन पर कसा था शिकंजा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे जिनका एक साल का कार्यकाल आज खत्म होने जा रहा है। पुलिस लाइन में शाम 4 बजे उनके फेयरवेल का कार्यक्रम होगा। अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। तमिलनाडु में रहकर उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। राज्य में रहते हुए उन्होंने वीरप्पन गैंग के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी और उनकी वीरता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से वीरता पदक भी मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर अरोड़ा की नियुक्ति की सूचना दी। आदेश में कहा गया है कि एक अगस्त 2022 से उन्हें दिल्ली पुलिस
कियारा आडवाणी ने दुबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनाया बर्थडे Entertainment by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भले ही अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कहने से बचते रहें, लेकिन साथ में उनकी तस्वीरें जो नजर आता हैं, वो सब बयां कर जाती हैं। कियारा और सिद्धार्थ शायद यह भूल गए हैं कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। उनकी पोल दुबई वाली तस्वीरों ने खोल दी है। दरअसल कियारा आडवाणी का 31 जुलाई को बर्थडे है और इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों दुबई में हैं।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी weather by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई प्रदेशों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जम्मू कश्मीर और पश्चिम भारत में आज ग्रीन अलर्ट वहीं तो उत्तराखंड और बिहार में ऑरेंज अलर्ट इसके साथ ही बाकी राज्यों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं उत्तर भारत में गंगा नदी से सटे मैदानी इलाकों पर मानसून मेहरबान होने जा रहा है। अगस्त के पहले हफ्ते से इन क्षेत्रों में लगातार बारिश होने
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन Sports by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 भारत को दूसरा गोल्ड देने वाले जेरेमी लालनिरुंगा , झख्मी होने के बाद भी हार न मानने वाले खिलाड़ीभारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड और ओवऑल 5वां मेडल जीत लिया है।जेरेमी ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पा ली। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है। जेरेमी ने तीसरी कोशिश 143 KG वेट पर की लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा मेंस 67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 KGवेट उठाया और गोल्ड
स्ट्रीट लाइट न होने से जनता परेशान News by mpeditor - July 30, 20220 कटंगी-दमोह -सागर-भोपाल रोड यानी भोपाल का प्रवेश द्वार ही जब असुविधा के अंधेरे में डूबा हुआ है तो जबलपुर महानगर के गुलजार होने की कल्पना कैसे की जा सकती है। दादा ठनठन पाल वार्ड लगभग एक दशक पहले नगर निगम में शामिल किया गया था, तभी से उम्मीद की जा रही थी कि इस रोड़ को स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। गोपाल भार्गव जैसे केबिनेट मंत्री की आवाजाही वाले दमोह रोड की सुंदरता व रोशन करने की परवाह नगर निगम को नहीं है। इस क्षेत्र के नागरिक राजेन्द्र तिवारी, डा. केके गर्ग, राजकुमार पांडे, प्रदीप मिश्रा, रमाकांत तिवारी,केके पांडे, संजय सिंह ने नगर निगम कमिश्नर से मिलकर उन्हें कटंगी रोड पर नगरीय सीमा तक स्ट्रीट लाइट न लगे होने
एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को लगा दी वैक्सीन Health by mpeditor - July 30, 2022July 30, 20220 मध्यप्रदेश के सागर में एक प्राइवेट स्कूल में 1 ही सुई और 1 ही सिरिंज से 40 बार एक के बाद एक 40 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। अब इनमें बच्चो को हेपेटाइटिस होने का खतरा है। दरहसल सागर के एक प्राइवेट स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया था,इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के छात्रों की ड्यूटी लगाई थी इसमें एक थर्ड ईयर का स्टूडेंट भी था।उन्होंने एक के बाद एक 40 बच्चों को एक ही सिरिंज से कोविड वैक्सीन लगा दी। जब एक स्टूडेंट के पिता की नजर इस पर पड़ी, तब जाकर एडमिनिस्ट्रेशन के पास ये मामला पहुंचा। और इस पर यह सवाल उठता है कि एक ही सिरिंज से वैक्सीन लगाने से
तीसरे वनडे में 119 रन के साथ भारत की जित Sports by mpeditor - July 28, 20220 वेस्टइंडीज को इतिहास में पहली बार 39 साल में उसके घर में क्लीन स्वीप किया भारत ने ,भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसे पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप करने में सफलता मिली है। पहले तो भारत ने टॉस जीतकर तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। शुभमन गिल 98 रन बनाकर नाबाद थे। कप्तान शिखर धवन ने 58 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन बनाए। तभी तेज बारिश शुरू हो गई
हाइवे पर भूस्खलन से रोकी गई बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब की यात्रा News by mpeditor - July 28, 2022July 28, 20220 बद्रीनाथ हाइवे पर भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध जिसके कारण यात्री परेशान है कई अलग-अलग स्थानों में भूस्खलन की घटनाओं से हालात गंभीर हो गए। भूस्खलन की वजह से मिट्टी और मलवा जमा होने के कारण बद्रीनाथ हाइवे सहित अन्य कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं तथा स्थानीय निवासियों की सलामती के लिए हरसम्भव प्रयास किया जा रहा हैं। दरहसल बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को बद्रीनाथ हाइवे पर पीपल कोठी के पास पागल नाला पर भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। रास्ते में पहाड़ का मलबा गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे कई यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। इसमें भोपाल के 32 तीर्थयात्री भी फंस
विश्व में अब 18 हजार मामले मंकीपॉक्स के Health by mpeditor - July 28, 2022July 28, 20220 दुनिया भर में जिस तरह कोविड -19 महामारी ने दहशत फैला दी थी और अब कोरोना के बाद दुनिया में मंकीपॉक्स से होने वाले संक्रमण को लेकर डर है बताया जा रहा है कि इन दिनों मंकीपॉक्स का वायरस दुनिया भर के देशों में तेजी से फेल रहा हे। विश्व में अब तक मंकीपॉक्स के 18 हजार मामले सामने आए है। कुल मामलों में से 70 प्रतिशत यूरोप में जबकि 25 प्रतिशत पूरे अमेरिका में दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में वृद्धि के बावजूद, मंकीपॉक्स के प्रकोप से होने वाली मौतों की संख्या वर्तमान में कम है। डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की कि मई के बाद से प्रकोप में कुल 5 मौतें हुई हैं, और लगभग 10 प्रतिशत संक्रमित लोग
आज भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे Sports by mpeditor - July 27, 20220 भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में तीसरा और अंतिम मुकाबला होगा। भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है और उसकी कोशिश अब क्लीन स्वीप पर है. भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले करीबी अंतर से जीते थे। पहला मैच भारत ने 3 रन से और दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता था। शुरुआती दोनों मैचों में भारत को कड़ी टक्कर मिली थी। भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह 39 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी। तीसरा वनडे भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू