पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए पांच मूल मंत्र! संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य व सकारात्मक सोच। Politics Uncategorized by mpeditor - April 28, 2023April 29, 20230 दिग्विजय ने सुवासरा और मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद। भोपाल /सुवासरा/मंदसौर - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा पहुंचे जहां वे शामगढ़ में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। पूर्व सीएम के शामगढ़ में रात गुजारने को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए, कार्यकर्ताओं का कहना था शामगढ़ में इससे पहले कभी किसी भी दल के इतने बड़े नेता ने रात नहीं गुजारी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जमीन को टटोलने का ये पुराना नुस्खा है, वे दौरे के दौरान छोटी से छोटी जगह में रात्रि विश्राम जरूर करते हैं, जिससे उन्हें जमीन की
भोपाल में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान परिवार में मौत को गले लगाया Uncategorized by mpeditor - April 23, 2023April 24, 20230 अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया भोपाल - कभी पुलिस की दहशत में तो कभी बेरोजगारी और कर्ज के बोझ तले दबकर परिवारों का मौत को गले लगाने का सिलसिला मध्यप्रदेश में बदस्तूर जारी है। अब भोपाल से एक दुख भरी खबर आई है कि एक परिवार ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी को मारकर खुद फांसी के फंदे से लटक गया। शोर बाहर न जाए इसलिए पत्नी और बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यह व्यक्ति काम न होने के चलते लंबे समय से परेशान था। जिसकी वजह
कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन, बगैर मांगे मिलेगा मानदेय MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 कमलनाथ ने दिया पुजारियों को आश्वासन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने पुजारियों को आश्वासन दिया है कि उनको बगैर मांगे मानदेय मिलेगा। कमलनाथ ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुजारियों के मानदेय पर फैसला लेगी। भोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हम धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। कमलनाथ ने रविवार को भोपाल में पीसीसी में आयोजित धर्म संवाद कार्यक्रम में सवाल उठाया कि जब हम मंदिर जाते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? ज्ञात रहे कि रविवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के दफ्तर में धर्म संवाद का कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेशभर के मठ, मंदिरों के
नजरिया – MP Nation News Politics by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 जब वोट नफरत फैलाकर मिल ही जाते हैं, तो सरकार आखिर क्यों करे आपकी चिंता इंदौर शहर के बीचों-बीच एक मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी धंसने से 37 लोगों की मौत हो गई, शहर में मातम पसर गया। ये भी बात सामने आ गई के एक बीजेपी नेता के दबाव के चलते नगर निगम अवैध कब्ज़ा नहीं हटा पाया और 37 परिवार की खुशियाँ काल के गाल में समा गई। बचाव कार्य की बात करें तो टॉर्च और सामान्य रस्सी के सहारे बचाव कार्य में उतरी अनुभवहीन टीम भी कई मौतों का कारण बनी। हजारों करोड़ के बजट वाले नगर निगम और स्वछता में नंबर 1 कहलाने वाले इंदौर स्मार्ट सिटी की हकीकत वैसी ही निकली जैसी उस बावड़ी की थी….ऊपर से
कांग्रेस के जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद MP Nation by mpeditor - April 2, 2023April 2, 20230 भोपाल - प्रदेश भर के जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारियोें और सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में सोमवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आहूत की गई है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश भर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी-सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
अभी कितनी और लाशों का मिलना बाकि है? शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा; इंदौर का दर्द नही हो रहा कम MP News by mpeditor - March 31, 2023March 31, 20230 इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 36 लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी गई। आर्मी और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। 53 वर्षीय सुनील नाम के शख्स का शव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिला। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कोरोना का बढ़ता केहर corona by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बाईट दिन में कोरोना के 17,317 नए केस मिले हैं , जबकि 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 298 हो गई है । बीते दिन 16,506 लोग रिकवर भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20,408 केस मिले थे और 54 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ हीअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से कोविड पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मंगलवार शाम, बुधवार सुबह, गुरुवार सुबह और शुक्रवार की सुबह निगेटिव टेस्ट के बाद, राष्ट्रपति ने शनिवार देर रात एंटीजन टेस्ट मे पॉजिटिव पाए गए। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले बाइडेन
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे News by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 कभी वीरप्पन पर कसा था शिकंजा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे जिनका एक साल का कार्यकाल आज खत्म होने जा रहा है। पुलिस लाइन में शाम 4 बजे उनके फेयरवेल का कार्यक्रम होगा। अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। तमिलनाडु में रहकर उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। राज्य में रहते हुए उन्होंने वीरप्पन गैंग के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी और उनकी वीरता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से वीरता पदक भी मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर अरोड़ा की नियुक्ति की सूचना दी। आदेश में कहा गया है कि एक अगस्त 2022 से उन्हें दिल्ली पुलिस
कियारा आडवाणी ने दुबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनाया बर्थडे Entertainment by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भले ही अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कहने से बचते रहें, लेकिन साथ में उनकी तस्वीरें जो नजर आता हैं, वो सब बयां कर जाती हैं। कियारा और सिद्धार्थ शायद यह भूल गए हैं कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। उनकी पोल दुबई वाली तस्वीरों ने खोल दी है। दरअसल कियारा आडवाणी का 31 जुलाई को बर्थडे है और इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों दुबई में हैं।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी weather by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई प्रदेशों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जम्मू कश्मीर और पश्चिम भारत में आज ग्रीन अलर्ट वहीं तो उत्तराखंड और बिहार में ऑरेंज अलर्ट इसके साथ ही बाकी राज्यों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं उत्तर भारत में गंगा नदी से सटे मैदानी इलाकों पर मानसून मेहरबान होने जा रहा है। अगस्त के पहले हफ्ते से इन क्षेत्रों में लगातार बारिश होने